Doordrishti News Logo

वन विभाग की टीम अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची विरोध के बीच महिला को पकड़ा,बेहोश हुई

-देर रात तक मंडोर थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा

-कार्रवाई की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वन विभाग की टीम अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची विरोध के बीच महिला को पकड़ा,बेहोश हुई।शहर के निकट मगजी की घाटी क्षेत्र में रविवार की देर शाम को हंगामा और विरोध हुआ। वन विभाग की टीम अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंची थी। विरोध ज्यादा होने पर एक महिला को पकड़ा गया,मगर वह खींचतान के चलते बेहोश हो गई। परिवार के कुछ सदस्यों को टीम अपने साथ ले गई। इधर महिला के बेहोश पर क्षेत्र में हंगामेदार स्थिति बन गई। देर रात तक क्षेत्रवासियों ने मंंडोर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार शहर के मंडोर के मगजी की घाटी क्षेत्र में वन विभाग की टीम की ओर से रविवार को वन भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने पर विवाद हो गया। इस दौरान विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। विरोध कर रही एक महिला को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित लोग मंडोर थाने पहुंच गए।

3D लैप्रोस्कोपी से बच्चों की किडनी की बीमारी का सफल इलाज

क्षेत्र वन विभाग के अधीन है। यहां वन भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण हैं। जिसे हटाने के लिए हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए थे। इसी भूमि पर रविवार को वन विभाग की टीम गश्त पर थी। यहां एक मकान का निर्माण कार्य होते नजर आया, जिसे वन विभाग की टीम ने रुकवा दिया।

लोगों ने जताया विरोध :-
मकान निर्माण का काम रुकवाने पर वन विभाग की टीम का लोगों ने विरोध किया। तब स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। इस पर वन विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड क़र जीप में बैठा दिया, जबकि विरोध कर रही एक महिला को भी विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026