NW Railway Employees Union forms new executive

उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का जोनल अधिवेशन सम्पन्न,नई कार्यकारिणी गठित

– दीपेश कुमार मौर्य होंगे नए जोनल अध्यक्ष

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का जोनल अधिवेशन सम्पन्न,नई कार्यकारिणी गठित। उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का दो दिवसीय द्विवार्षिक जोनल अधिवेशन आदर्श विद्या निकेतन,पुष्कर रोड अजमेर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं रेलवे प्रभारी अशोक शुक्ला,बीआरएमएस के राष्ट्रीय उपमहामंत्री शिवप्रसाद साव,जीईएनसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी तथा बीएमएस के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अधिवेशन में सामूहिक बीमा राशि न्यूनतम 30 लाख रुपये करने,सभी विभागों में अनिवार्य रोस्टर व्यवस्था लागू करने,कार्य के घंटे आठ करने, स्थायी पदों के सरेंडर पर रोक लगाने तथा आउटसोर्सिंग समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली और रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग पर जोर दिया गया।

अधिवेशन के दौरान नई जोनल कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें दीपेश कुमार मौर्य अध्यक्ष, लखपत सिंह पुरोहित,भारत सिंह एवं प्रकाश मीना उपाध्यक्ष,मुकेश कुमार शर्मा महामंत्री, विष्णु कुमार शर्मा एवं कमलेश टाक उपमहामंत्री तथा विनय कुमार झा कोषाध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में पूरे जोन से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026