लोकसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने दी स्व.शांति ओझा को श्रद्धांजलि
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोकसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने दी स्व.शांति ओझा को श्रद्धांजलि। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा के निवास पर पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी स्व.शांति देवी ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 को जोधपुर आएंगे
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह बिश्नोई, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
