स्कूल में लगाया निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

  • राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय का आयोजन
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में लगा शिविर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूल में लगाया निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के संघटक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी जोधपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा शनिवार को महात्मा गांधी विद्यालय चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड, में विद्यार्थीयों एवं शिक्षकों के लिए निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

होम्योपैथी चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर.डॉ.गौरव नागर एवं प्रो.डॉ. राजेश कुमावत ने बताया कि होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ.अंकिता आचार्य,डॉ.राकेश कुमार मीना एवं चतुर्थ वर्ष छात्र मानसी,पीयूष,गार्गी एवं मेघांशा ने सेवाएँ दी। इस शिविर में कक्षा 7 से 12 तक के 95 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां देकर लाभान्वित किया गया।

श्रीमदभागवत सप्ताह का आयोजन 16 जनवरी से

शिविर में मौसमी बीमारियाँ जुकाम, बुखार,आंखों से पानी आना,गले में दर्द,सिर दर्द,भूख न लगना,पेट में कीड़े,पेट दर्द एवं चर्म रोग,रक्त की कमी, कब्ज,उच्च रक्तचाप,मधुमेह, बालों का झड़ना,जोड़ों में दर्द जैसे बीमारियो की जानकारी एवं दवाईयॉ देकर लाभान्वित किया गया।

शिविर में विद्यालय प्राचार्य रेणु व्यास,उप प्राचार्य वीरेन्द्र सोनी शिक्षक राजकंवर,स्वाति भाटी, अनुराधा राजपुरोहित एवं सुरेन्द्र कुमार प्रजापत का सहयोग रहा तथा उन्होने शिविर के आयोजन के लिए कुलगुरु प्रोफेसर(वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

You missed