वैश्विक आकार लेती हिंदी

संदर्भ-विश्व हिंदी दिवस

14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत सरकार की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया। विश्व में लगभग 6900 भाषाएं/उपभाषाएं बोली जाती हैं,इनमें से 1665 भाषाएं/उपभाषाएं और बोलियां भारत में हैं। भारत में 26 जनवरी 1950 को हिंदी भारतीय गणतंत्र की राजभाषा बनी। वर्तमान में संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या 22 है,हिंदी इनमें से एक है। अंग्रेजी इन मान्यता प्राप्त भाषाओं में शामिल नहीं है। जिस सिंधी/सिंधु शब्द से हिंदी शब्द का उद्गम हुआ वह भारत में किसी राज्य की भाषा नहीं है लेकिन मान्यता प्राप्त भाषा है। उत्तराखंड एक मात्र राज्य है जिसने संस्कृत भाषा को राज्य की दूसरी भाषा का दर्जा दिया है। यह दर्जा वैसे ही है जैसे दर्जा प्राप्त मंत्री।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने की अगवानी

भारत में 2011 की जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि हिंदी को मातृ भाषा बताने वाले लोगों की संख्या 43 करोड़ 63 लाख थी। कुल हिंदी भाषी लोगों की संख्या 52 करोड़ 83 लाख दर्ज है। ये आंकड़े भले ही सरकारी हों लेकिन स्वीकार करने योग्य नहीं हैं। हिंदी की घटक भाषाओं/उप बोलियों की। संख्या लगभग 165 है। जनगणना में लोग अक्सर मातृ भाषा वही लिखते हैं, जो होती है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या चीन से अधिक हो चुकी है। चीन में वहां की मैंडरिन भाषी लोगों की संख्या 80% के लगभग है।

भारतीय सांख्यिकीय आंकड़े सही रूप में आ जाएं तो हिंदी भाषी लोगों की संख्या 120 करोड़ के लगभग होगी। अपुष्ट रूप से हिंदी विश्व की सबसे बड़ी भाषा है। हिंदी विश्व की 170 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही है। 207 देशों में हिंदी की उपस्थिति किसी न किसी रूप में है। त्रिनिदाद,टोबैगो,सूरीनाम,दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस,फिलीपींस आदि देश जहां भारतीय मूल के लोग बसते हैं वहां हिंदी बोलते हैं। उनकी संख्या लगभग 3 करोड़ चौंतीस लाख है। प्रवासी भारतीय संख्या अलग है। हिंदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की संचार भाषाओं में शामिल हो चुकी है।

10 जनवरी 1975 को नागपुर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। भारत सरकार ने 2006 में 10 जनवरी को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा की ओर प्रोत्साहन देना,हिंदी की व्यापकता के लिए शिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था करना,प्रवासी भारतीयों और विदेशी हिंदी प्रेमियों को जोड़ना।

आज विश्व हिंदी दिवस है। विश्व हिंदी परिषद और नेपाल दूतावास द्वारा हिंदी दिवस सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुझे भी इस आयोजन का आमंत्रण मिला है। आप सभी को विश्व हिंदी दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

– पार्थसारथि थपलियाल की कलम से