कालिका पेट्रोलिंग टीम: मत घबराओ हम है ना….

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कालिका पेट्रोलिंग टीम: मत घबराओ हम है ना….। कमिश्नरेट पुलिस ने बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम का गठन कर रखा है। जो हर परिस्थिति में इनकी सुरक्षा का भरोसे के साथ कवच बनी हुई है। कालिका टीम का एक ही नारा है- मत घबराओ हम है ना।

देखा जाए तो कालिका टीम ने 1 जनवरी 25 से 31 दिसम्बर 25 तक 3,06,561 पुरुषों,महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया, साथ ही 1,05,301 राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाए गए। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा 66 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, 28 बंदिशी कार्रवाई एवं 178 अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। महिला पुलिसकर्मियों की सतत उपस्थिति एवं प्रभावी कार्यवाही से शहर में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता 
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस आयुक्तालय में गठित कालिका पेट्रोलिंग टीम ने अल्प समय में ही एक प्रभावी, संवेदनशील और भरोसेमंद सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की है। यह टीम विशेष रूप से उन स्थानों पर सक्रिय है जहाँ महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है-मसलन शिक्षण संस्थान,कोचिंग क्षेत्र,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,बाजार,पार्क,अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थल।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार,पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल (आईपीएस), पुलिस उप आयुक्त पूर्व पीडी नित्या के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त महिला अपराध अनुसंधान सेल जोधपुर पूर्व शुभकरण एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त महिला अपराध अनुसंधान सेल जोधपुर पश्चिम निकट सुपर विजन व नीरज शर्मा के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट,पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर निरंतर प्रभावी क ार्रवाई की जा रही है।

उम्मेद अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा लापरवाही का आरोप

48 महिला पुलिसकर्मी तैनात 
कालिका पेट्रोलिंग टीम में कुल 48 महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं,जो प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सक्रिय रहकर शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में दो शिफ्टों में निरंतर गश्त कर रही है। टीम द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार एवं मनचलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस लस उपायुक्त (मुख्यालय) सुनील के.पंवार ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय मौजूदगी से न केवल मनचलों में भय का वातावरण बना है,बल्कि महिलाओं एवं बालिकाओं में भी सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा समय-समय पर महिलाओं को जागरूक भी किया जा रहा है।

महिला हैल्प लाइन व आपातकालीन सेवाएं 
टीम अपराध की रोकथाम तक सीमित न रहते हुए महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों,महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपात कालीन सेवाएँ 100/112, तथा साइबर अपराधों से बचाव के विषय में भी जागरूक कर रही है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026