कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन हेतु जोधपुर मंडल की युद्धस्तर पर तैयारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन हेतु जोधपुर मंडल की युद्धस्तर पर तैयारी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा कोहरे के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। ये सभी व्यवस्थाएं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में की जा रही हैं।

डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि कोहरे के दौरान लोको पायलट एवं रनिंग स्टाफ को सर्दी से बचाव एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी इंजनों की कैब को हीटर युक्त एवं हवा-रोधक बनाया गया है,ताकि संचालन के दौरान कर्मीदल को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही घने कोहरे में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अद्यतन फॉग सेफ डिवाइस (FSD) प्रत्येक लोको पायलट को उपलब्ध कराई जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे को 3 शील्ड और 5 व्यक्तिगत पुरस्कार

कोहरे के मौसम में ट्रेनों के समय पालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा रनिंग स्टाफ को लोको लॉबी पर अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल की सभी क्रू लॉबी में वेटिंग हॉल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त, जोधपुर मंडल के सभी रनिंग रूमों में कर्मीदल की सुविधा के लिए कम्बल,रूम हीटर,गर्म पानी हेतु गीजर तथा उच्च गुणवत्ता वाले भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।

जोधपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल कर्मियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोहरे के मौसम में भी सुरक्षित,संरक्षित एवं भरोसेमंद रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026