Doordrishti News Logo

बैंक कर्मचारी के सूने मकान से 15 तोला सोना चोरी

  • पत्नी को लेेने उप्र गए थे
  • फुटेज मेें दिखे दो तीन संदिग्ध पर्सन
  • पहचान के प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक कर्मचारी के सूने मकान से 15 तोला सोना चोरी। शहर के शंकर नगर में रहने वाले एक बैंक कर्मचारी के सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर तकरीबन 15 तोला सोने और कुछ चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बैंक कर्मी अपनी पत्नी को लेने के लिए उत्तरप्रदेश गए थे। वापिस लौटे तो ताले टूटे मिले। सीसीटीवी फुटेज में दो तीन संदिग्ध नजर आए है, पुलिस इनकी पहचान के साथ तलाश में जुटी है। घटना 4 से 6 जनवरी के बीच की है।

होटल में सस्ते खाने का प्रलोभन देने वाला लपका गिरफ्तार

चौहोबो थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि मामले में पालीवाल पेट्रोल पंप के पीछे शंकर नगर निवासी आशीष कांत पुत्र दिनेशचन्द्र गौतम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश गई हुई थी। वे उसे लेने के लिए 4 जनवरी को उत्तरप्रदेश गए थे। 7 को लौटे तो पता लगा कि ताले टूटे पड़े है। चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी और तिजौरी से 12-15 तोला सोने के आभूषण के साथ चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। थानाधिकारी पारिक ने बताया कि चोरों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। दो तीन संदिज्ध लोग दिखे है जिनकी पड़ताल की जा रही है। पहचान के बाद मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026