गुजरात जेल से जोधपुर लाए चेन स्नैचिंग के मुख्य आरोपी क

एक आरोपी को पहले ही कर लिया गया था गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुजरात जेल से जोधपुर लाए चेन स्नैचिंग के मुख्य आरोपी को। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपी को गुजरात जेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद की गई है। उसका एक साथी पहले ही जोधपुर में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह बाइक पर भागते समय नीचे गिरा था,जिस पर उसे पकड़ लिया गया था।

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि रूपनगर निवासी अवि टाटिया पुत्र राजेश टाटिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 सितंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति उनकी माताजी से पता पूछने के बहाने घर के अंदर घुसा। मौका पाकर उनके गले में पहनी करीब 16 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर तोड़ ली। आरोपी का एक साथी बाहर मोटरसाइकिल पर खड़ा था। भागते समय एक आरोपी नीचे गिर गया, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी चेन लेकर फरार हो गया। पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने पूर्व में आरोपी धवल कुमार पारेख को गिरफ्तार किया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे

फरार मुख्य आरोपी ग्राम वाच दसकरोई,पोस्ट ऑफिस जनता नगर,पुलिस थाना विवेकानन्द नगर, जिला अहमदाबाद निवासी भौमिक त्रिवेदी उर्फ लालो पुत्र भूपेन्द्र त्रिवेदी को वडोदरा जेल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर सोने की चेन बरामद की गई।
पुलिस की टीम में थानाधिकारी पारिक के साथ एएसआई अनिल कुमार,कांस्टेबल देवेेंद्र,गोविंद और पुरूषोत्तम शामिल थे।

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

September 2, 2026