बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाईज यूनियन बैठक शनिवार को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाईज यूनियन बैठक शनिवार को।बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाईज यूनियन (राजस्थान यूनिट) की प्रान्तीय कार्यकारिणी एवं शाखा प्रतिनिधियों की विस्तारित बैठक शनिवार 10 जनवरी को पदम कुमार पाटौदी की अध्यक्षता में भाटी मेमोरियल हॉल, सुमेर स्कूल के पीछे, जोधपुर में आयोजित की जा रही है।

यूनियन के उप-महासचिव पूनम जालान ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश झा लल्लन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीकर बहादुर इस बैठक में सम्मिलित हो रहे हैं। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स- AIBEA का घटक है। आज देश के बैंक कर्मचारी 5 दिवसीय बैंकिंग की लड़ाई लड़ रहे हैं एवं 27 जनवरी 2026 की पूरे देश में हड़ताल भी घोषित की गई है।

बैंक ऑफ इंडिया राष्ट्र का बड़ा बैंक है जिसकी देश-विदेश में 5,300 से अधिक शाखाएं हैं तथा 16 लाख करोड़ का कारोबार है। राजस्थान में 2 अंचल है,जयपुर अंचल में 107 शाखाएँ हैं एवं 14 हजार करोड़ का कारोबार है। जोधपुर अंचल में 86 शाखाएँ हैं तथा 9,500 करोड़ का कारोबार है। प्रदेश में 30 नई शाखाएँ बैंक खोलने जा रही है।

एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी घोषित

आज बैंकों में समुचित लिपिकीय स्टाफ की कमी है,जिससे ग्राहक सेवा में बाधा उत्पन्न हो रही है। शाखाओं में सफाई कर्मचारी/सुरक्षा प्रहरी/सब-स्टाफ बहुत कम है, जिससे बैंकों की सुरक्षा में खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव दिनेश झा लल्लन शुक्रवार को जोधपुर स्थित नेत्रहीन विकास संस्थान में सायं 5 बजे बच्चों को जर्सियां एवं नाश्ता वितरित करेंगे। शनिवार को प्रातः 11 बजे बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को सम्बोधित करेंगे।