एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी घोषित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी घोषित।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई जोधपुर शहर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार जारी सूची में 11 कार्यकर्ताओं को जिला उपाध्यक्ष 24 कार्यकर्ताओं को जिला महासचिव और 24 कार्यकर्ताओं जिला सचिव मनोनीत किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर राकेश खोजा, राघवेंद्र सिंह भाटी,गजेंद्र जाजड़ा, इरशाद खान,ऋषि गहलोत,अतीक मोदी,ऋषि कच्छवाहा,अजय रॉयल, प्रकाश भाम्बू कुंदन मेघवाल को मनोनीत किया गया। अंकित जांगिड़ को सोशल मीडिया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विभिन्न पदों पर जिला महासचिव जिला सचिव मनोनीत किए गए हैं।
विद्यार्थियों ने समझा स्वच्छता का महत्व
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा पर जिला अध्यक्ष डॉ.बबलू सोलंकी और कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान तरड़ ने पदाधिकारयों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस जोधपुर नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को उनसे छात्र हितों की रक्षा,शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा है।
जिला अध्यक्ष डॉ सोलंकी ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को मजबूत करते हुए छात्र समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और एनएसयूआई को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
