डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स सप्ताह का उद्घाटन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स सप्ताह का उद्घाटन। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय समूह,जोधपुर में स्पोर्ट्स वीक 2026 का उद्घाटन समारोह गुरुवार 8 जनवरी को आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने सुबह 11 बजे कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेल सप्ताह का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ.एफएस भाटी, डॉ.अनुराग सिंह,डॉ.अफ़ज़ल हकीम, डॉ.राजकुमार राठौड़,डॉ.रघुवीर चौधरी,डॉ.कमल खिची,डॉ अशोक, डॉ आनंद डॉ प्रवीण,डॉ विनोद,डॉ राहुल महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
सूने मकान से मंगल सूत्र और जरूरी सामान चोरी
स्पोर्ट्स वीक के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक सुदृढ़ता एवं टीमवर्क को प्रोत्साहित करना है। खेल सप्ताह के तहत 5 जनवरी को क्रिकेट,वॉलीबॉल, फुटबॉल,कब्बड्डी,लॉनटेनिस,बैडमिंटन के शुरुआती मैच हुए। इस टूर्नामेंट में 18 खेल खेले जाएंगे। बैच 023 इस टूर्नामेंट को आयोजित कर रहा है।क्रिकेट में 23 बैच ने 22 बैच को 74 रन से हराया । लॉन टेनिस में 24 बैच ने 23 बैच को 6-3 से हराया।फुटबॉल में 23 बैच ने 22 बैच को 5-3 से हराया। बैडमिंटन में 24 बैच ने 25 बैच को 21- 17 से हराया।
