Doordrishti News Logo

साइबर फ्रॉड के आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लाई पुलिस

  • अस्पताल में इलाज के नाम पर युवक से ऐंठे थे रुपए
  • 80 हजार में से 73 हजार कराए होल्ड
  • आरोपी को भेजा जेल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर की उदयमंदिर पुलिस ने एक साइबर फ्रॉड के केस में एक आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गत साल सितंबर में फ्रॉड का केस दर्ज हुआ था। एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले युवक से यह ठगी हुई थी।

उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि नई सडक़ पर एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले अनोप सामंता की तरफ से गत 23 सितंबर को रिपोर्ट दी गई थी। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके पास में किसी शख्स ने दोस्त बनकर कॉल किया और मां के इलाज के नाम पर खाते में 80 हजार की रकम को डलवा दिया था। मगर बाद में पता लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है।

शीतलहर के दृष्टिगत जिले के समस्त विद्यालयों का समय बदला

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की गई। मामला सामने आने पर पुलिस ने उक्त राशि में से 73 हजार रुपए होल्ड करवाए थे। अब एक आरोपी मध्यप्रदेश के अन्नासागर गोविंदपुरा भोपाल निवासी आकाश पुत्र दिनेश बलाई को गिरफ्तार कर लाया गया है। अब तक जांच में पता लगा कि उसके खाते में उक्त रकम ट्रांसफर हुई थी। साइबर ठगी के इस प्रकरण में और कौन कौन शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026