शीतलहर के दृष्टिगत जिले के समस्त विद्यालयों का समय बदला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शीतलहर के दृष्टिगत जिले के समस्त विद्यालयों का समय बदला। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ठंड के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने हेतु अग्रिम आदेशों तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10.00 बजे से करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत रहेगा।

जोधपुर के 4 खिलाड़ी करेंगे राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व

जिला कलक्टर ने जिले के समस्त संस्था प्रधानों,प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना किए जाने की स्थिति में संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts: