भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न। एम्स रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय में भाजपा जोधपुर शहर जिला की एक महत्व पूर्ण संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति,आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी बिरमदेव सिंह ने की। बैठक में शहर विधायक अतुल भंसाली एवं पूर्व जेडीए चेयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़ मंच पर व जिले के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश दैया ने किया और धन्यवाद जिला महामंत्री गौरव जैन दिया। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती,कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क अभियानों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला संगठन प्रभारी बिरमदेव सिंह ने कहा कि संगठनात्मक बैठकें आत्ममंथन और दिशा निर्धारण का माध्यम होती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को आत्मसात कर सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है,जिसकी ताकत उसका कार्यकर्ता है। संगठनात्मक एकता,अनुशासन और निरंतर सक्रियता के माध्यम से ही पार्टी हर लक्ष्य को प्राप्त करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जोधपुर में ट्रंप का पुतला फूंका
शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया।
जेडीए के पूर्व चैयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा संगठन सेवा, सुशासन और विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सकारात्मक सोच के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने एवं जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
बैठक में जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा,जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी,रवि गहलोत,शिवकुमार सोनी,गिररवर सिंह, गीता भाटी,सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित, पवन आसोपा, जिला मंत्री माधवी सिंह सोलंकी, वरूण धाणदिया,बरखा हंस, राकेश बागरेचा,भूमि कृपलानी,महेश व्यास, पवन वैष्णव,कोषाध्यक्ष पुरूषोतम मूंदड़ा,सह-कोषाध्यक्ष चन्द्रेश लोढ़ा, भंवर पोटर,सह-कार्यालय मंत्री देवेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता दीपक व्यास, प्रवक्ता घनश्याम वैष्णव,प्रवक्ता नीलम माहेश्वरी,प्रवक्ता कैलाश गौड़, प्रवक्ता कुलदीप जांगिड, जिला संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया,जिला मीडिया प्रभारी अजय त्रिवेदी,सह-जिला मीडिया प्रभारी भुवन माथुर,मीडिया सह संयोजक अनुराग भोजवानी,जिला संयोजक आईटी अरविन्द सांखला, जिला सह-संयोजक आईटी चक्रेश मेहता,जिला सह-संयोजक आईटी निखिल टाक,जिला सोशल मीडिया आशुतोष बोड़ा,सह-संयोजक गणपत सागर,सह-संयोजक तरूण भाटी,सह- संयोजक गीता कंवर राजपुरोहित,प्रकोष्ठ संयोजक पदम सिंह कच्छवाह एवं प्रकोष्ठ संयोजक माधोसिंह परिहार,लालसागर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी, महामन्दिर मण्डल अध्यक्ष विकास सामारिया, राईकाबाग मण्डल अध्यक्ष रणजीत ज्याणी,पावटा मण्डल अध्यक्ष उपमेश पलिया,त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष पूजा सुराणा,खाण्डाफलसा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द पुरोहित, रातानाड़ा मण्डल अध्यक्ष हरीसिंह पंवार,शास्त्रीनगर मण्डल अध्क्ष अमित सिंघाटिया,प्रताप नगर मण्डल अध्यक्ष भैरूदास वैष्णव, मसूरिया मण्डल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल,चौपासनी मण्डल अध्यक्ष हेमंत जानयानी,सूरसागर मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटी उपस्थित थे।
