जोधपुर में ट्रंप का पुतला फूंका

  • अमेरिकन साम्राज्यवाद के खिलाफ गुस्सा
  • वेनेजुएला पर तानाशाहीपूर्ण हमले के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अमेरिका ने अपनी क्रूर साम्राज्यवादी नीतियों को आगे बढाते हुई एक लोकतांत्रिक देश वेनेजुएला पर सैन्य हमला कर निर्वाचित लोकप्रिय राष्ट्रपति निकोलस मुदरो एवं उनकी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया। इस कायरता पूर्ण कार्यवाही के खिलाफ भारत के वामपंथी दलों ने देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव किशन मेघवाल ने बताया कि अमेरिकन साम्राज्यवाद के खिलाफ दुनिया भर के मेहनतकश और लोकतंत्र-पसंद लोकतंत्र लोगों में भारी नाराजगी है,अमेरिका में भी बङे पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को सीपीआईएम और सीपीआई के बैनर तले जोधपुर कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन हुआ। अमेरिका के सनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया।

एयरफोर्स सार्जेंट के सरकारी क्वार्टर से लाखों की चोरी

प्रदर्शन में कॉमरेड जयराम खांगटा, गोवर्धन व्यास,महिपालसिंह,मुकेश कटारिया,एडवोकेट पीआर मेघवाल, एडवोकेट खैराज बोस,एडवोकेट आशा मीणा,सीआर खाम्भू , एडवोकेट डीआर मेहरा,राजकुमार चौपङा,छगन मेघवाल,गुङिया बारूपाल,एडवोकेट अशोक कङेला सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related posts: