Doordrishti News Logo

पुलिस के आने से पहले अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़ भागा माफिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस के आने से पहले अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़ भागा माफिया। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने धांधिया गांव की सरहद में अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ लोडर को जब्त किया है। पुलिस के रेड देने से पहले बजरी माफिया भाग गया। पुलिस ने उसे नामजद कर तलाश आरंभ की है। लोडर और ट्रॉली को जब्त किया गया है।

घरेलु नौकरानी ने लगाया मालिक पर दुष्कर्म का आरोप

लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि धांधियां गांव में अवैध रूप से बजरी का खनन किया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम को रवाना किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले बजरी माफिया ट्रैक्टर ट्राली और लोडर को छोडक़र भाग गया। उसे नामजद किया गया है। तलाश की जा रही है। अवैध बजरी से भरी टे्रक्टर ट्राली को जब्त किया गया है।