Doordrishti News Logo

4.48 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित तीन तस्कर गिरफ्तार,कार जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),4.48 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित तीन तस्कर गिरफ्तार,कार जब्त। फलोदी की जिला विशेष टीम और भोजासर पुलिस थाना प्रभारी जमील खां के नेतृत्व में टीम ने 4.48 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की गई एक क्रेटा कार भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई जैसला सरहद में नोखड़ा भाटियान से मानेवड़ा जाने वाली सडक़ पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान की गई।

स्कूली छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

पुलिस ने क्रेटा कार में ले जाई जा रही अवैध एमडी ड्रग्स को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपी मानेवड़ा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र गिरधारी राम बिश्नोई व सुरेश पुत्र शिवलाल बिश्नोई और जैसला निवासी राधेश्याम पुत्र हीराराम के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ भोजासर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस एमडी ड्रग्स की खरीद- फरोख्त के संबंध में आगे की जांच कर रही है।