रेलवे ने एक माह में 18 हजार बेटिकट यात्रियों से एक करोड़ जुर्माना वसूला

  • दिसंबर के निर्धारित लक्ष्य से 17 लाख रुपए अधिक राजस्व प्राप्त
  • सात हजार से अधिक यात्रियों पर आरक्षित डिब्बों में अनाधिकृत यात्रा का जुर्माना
  • डीआरएम के नेतृत्व में और सघन होगा टिकट जांच अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन टिकट जांच अभियान चलाते हुए एक माह में 18 हजार से अधिक मामलों से एक करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया है।

उल्लेखनीय है कि यह वसूली दिसंबर माह के लिए निर्धारित लक्ष्य से 17 लाख 5 हजार रुपए अधिक, अर्थात 21.11 प्रतिशत ज्यादा है। पकड़े गए मामलों की संख्या भी तय लक्ष्य से 762 अधिक रही।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और इसे आगे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डीआरएम ने वाणिज्य विभाग एवं टिकट चेकिंग स्टाफ को बधाई दी है।

जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत सीवरेज प्रणाली पर समूह चर्चा

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार टिकट जांच के दौरान 3338 अधिक मामले पकड़े गए हैं,जिससे करीब 32 लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। अभियान के तहत मंडल के सभी रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों एवं स्टेशनों पर की गई औचक जांच के दौरान 11 हजार 294 यात्री बिना टिकट तथा 7 हजार 303 यात्री अनियमित टिकट पर (निर्धारित कोच के बजाय आरक्षित कोच में) यात्रा करते पाए गए। इनसे रेलवे द्वारा किराया एवं जुर्माने के रूप में एक करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की गई।इसके अतिरिक्त बिना बुक किए गए सामान के 7 मामलों में 3 हजार रुपए का जुर्माना भी आरोपित किया गया।

गंदगी फैलाने वालों से दो लाख से अधिक का जुर्माना
सघन टिकट जांच अभियान के साथ-साथ स्वच्छ रेल-स्वच्छ परिसर अभियान को भी गति दी गई। इसके तहत ट्रेनों एवं स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले 2 हजार यात्रियों से 2 लाख 17 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा नियमों की अवहेलना करते हुए बीड़ी- सिगरेट पीते पाए गए 58 यात्रियों से 11 हजार 500 रुपए वसूल कर भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026