इलेक्ट्रिक ऑटो की बैटरी चार्ज नहीं होने पर किया आग के हवाले

  • लोग अचंभित
  • आग को बुझाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इलेक्ट्रिक ऑटो की बैटरी चार्ज नहीं होने पर किया आग के हवाले। शहर के पांचवीं रोड स्थित एक निजी वाहन कं पनी के शो रूम के बाहर ऑटो मालिक ने अपनी गाड़ी को आग लगा दी। इससे वहां आस पास खड़े लोग भी एकबारगी अचंभित हो गए। बाद में कुछ लोगों ने पाइप से पानी डालकर उसे बुझाया। बताया जाता है कि ऑटो बैटरी चालित है और उसकी बैटरी चार्ज नहीं हो रही थी।

जानकारी के अनुसार पांचवी रोड स्थित एक सिनेमा हॉल के सामने ऑटो चालक ने शोरूम से नई बैटरी वाली ऑटो रिक्शा खरीदी थी। उसकी गाड़ी की बैटरी चार्ज नहीं हो रही थी। जिसको लेकर उसने इसकी शिकायत कम्पनी को की। कम्पनी ने कोई उचित समाधान न बताकर उसे संतोषजनक ज़वाब नहीं दिया और कहा कि अगर ये गाड़ी चार्ज नहीं हो रही है तो इसे जला दो।

मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी साप्ताहिक ट्रेन संचालन का विस्तार

कपंनी के इस गलत रवैये और बेतुकी बात से नाराज ओटो मालिक आज सुबह कंपनी के शो रूम पर पहुंचा और उसे पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा दी। आस पास के लोगों द्वारा बाद में आग को पानी डालकर बुझाया।