Doordrishti News Logo

नववर्ष के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों पर निकाला रूट मार्च

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नववर्ष के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों पर निकाला रूट मार्च। शहर में नववर्ष को देखते हुए पुलिस का रूट मार्च शनिवार को भी जारी रहा। पुलिस ने पांच बत्ती सर्किल से पुलिस लाइन तक वाहनों पर रूट मार्च किया।

नववर्ष के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल पुलिस उपायुक्त जिला पश्चिम एवं एडीसीपी सुनील के.पंवार के सुपरविजन में पांचबत्ती सर्किल से पुलिस लाइन तक रूट मार्च निकाला।

रूट मार्च में सम्मिलित समस्त पुलिस बल जाब्ते को ब्रीफ कर पांच बत्ती चौराहा से रवाना किया गया। पांच बत्ती चौराहा से शुरू होकर भेरूजी चौराहा,अमृता देवी सर्कल, मधुबन मार्केट से वापस अमृता देवी सर्कल के ऊपर से एम्स रोड होते हुए,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने, दल्लेखां चौराहा,सरदारपुरा मार्केट के अंदर,जालोरी गेट चौराहा से नई सडक़ पुलिया से पुलिस लाइन तक रूट मार्च निकालकर समापन किया गया।

2030 तक 48 प्रमुख शहरों में ट्रेनों की क्षमता को दोगुना होगी

पुलिस रूट मार्च में संबंधित पुलिस थाना रातानाडा,भगत की कोठी,बासनी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड,शास्त्रीनगर, सरदारपुरा,उदय मंदिर,पुलिस लाइन इत्यादि की मोबाइल वाहन,चेतक वाहन, आर्ट,कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ईस्ट व वेस्ट,क्यूआरटी,वज्र वाहन,अग्नि वर्षा वाहन,डॉग स्क्वॉड,ड्रोन, पुलिस कंट्रोल रूम का रिजर्व जाब्ता तथा रिजर्व पुलिस लाइन का जाब्ता सम्मिलित था।

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026