जोधपुर रेल मंडल की टिकट बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि

नवंबर माह तक 10.68 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर रेल मंडल की टिकट बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल ने आरक्षित एवं अनारक्षित रेल टिकट बिक्री से चालू वित्तीय वर्ष में उल्लेखनीय राजस्व वृद्धि दर्ज की है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से नवंबर तक मंडल द्वारा कुल 611.75 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

रेलवे ने 2025 में 43 हजार स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को दी बड़ी राहत

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि इसके मुकाबले पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 की अवधि में जोधपुर रेल मंडल द्वारा 552.68 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया था। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर माह तक टिकट बिक्री से 59.07 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है,जो लगभग 10.68 प्रतिशत अधिक है।

डीआरएम ने इस राजस्व वृद्धि का श्रेय यात्रियों की संख्या में वृद्धि, बेहतर यात्री सुविधाओं,टिकट सेवा केंद्रों के विस्तार तथा डिजिटल एवं काउंटर टिकटिंग व्यवस्था के प्रभावी संचालन को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी जोधपुर रेल मंडल इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा।