Doordrishti News Logo

लेन देन का विवाद में युवक को बंधक बनाकर मारपीट

खाली स्टांप पर कराए साइन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लेन देन का विवाद में युवक को बंधक बनाकर मारपीट। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मिठाई की दुकान के सामने शराब ठेेके की दुकान के ऊपर कमरे में युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट की गई। उसका वीडियो बनाया गया और खाली स्टांप पर साइन कराए गए। युवक की सोने की चेन भी लूट ली गई।

पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने घटना को लेकर आपसी लेन देन विवाद की आशंका जताई है। फिलहाल मामले में अब जांच आरंभ की गई है।उदयमंदिर पुलिस के अनुसार गुढ़ा विश्रोई विवेक विहार के रहने वाले सुुभाष पुत्र विष्णु देव विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

एसीपी व दो पुलिस निरीक्षक सहित 27 पुलिस कर्मी को नगद पुरस्कार

इसमें बताया कि गत दिनों खेत सिंह उर्फ सूरज सिंह सिसोदिया और गांधीधाम के टीकू आदि ने उसे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मिठाई की दुकान के सामने शराब ठेके पर बुलाया था। जहां ठेके के ऊपर बने कमरें में ले गए। बाद में उन लोगों ने बुरी तरह मारपीट की और उसका वीडियो बनाया।

आरोपियों ने उसकी सोने की चेन लूटने के साथ खाली स्टाम्प पेपर पर साइन भी करवा दिए। पुलिस ने बताया कि इनके बीच आपसी लेन देन का विवाद हो सकता है। घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है,अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026