Doordrishti News Logo

पाल पशु मेला रोड पर मिला गौवंश का अवशेष

लोगों का विरोध प्रदर्शन और हंगामा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पाल पशु मेला रोड पर मिला गौवंश का अवशेष। शहर के सांगरिया फांटा पाल पशु मेला रोड पर बुधवार की देर शाम गौवंश का अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने यहां रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाइश कर मामला शांत करवाया।

11 साल बाद कोर्ट से रिलीज हुई ठाकुरजी की मूर्तियां

जानकारी के अनुसार सांगरिया फांटा पाल पशु मेला रोड पर आशियाना द्वारका के आगे भीलों की ढाणी धीनाणा नाडा के पास एक गौ वंश का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से होगा खुलासा 
गौ संसद के रामचंद्र जायजवाल ने आरोप लगाया कि किसी असामाजिक तत्व ने गौ वंश की हत्या कर सिर को यहां फेंका है। सूचना मिलने पर बोरानाडा एसीपी और अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। साथ ही निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों की जांच कर रही है। साथ ही कटे हुए गौवंश के अवशेष को कब्जे में लिया है।

Related posts: