भारत स्काउट एंड गाइड की 5वीं स्टेट रैली बुधवार से

  • डीआरएम अनुराग त्रिपाठी करेंगे उद्घाटन
  • पांच दिनों तक होंगी विविध प्रतियोगिताएं एवं रोचक गतिविधियां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत स्काउट एंड गाइड की 5वीं स्टेट रैली बुधवार से। उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित 5वीं स्टेट रैली का आयोजन 24 से 28 दिसंबर तक जोधपुर के रेलवे स्टेडियम में किया जा रहा है। इस रैली का उद्घाटन बुधवार 24 दिसंबर को दोपहर 3 बजे मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी समारोह पूर्वक करेंगे।

स्काउट के मुख्य जिला आयुक्त एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि इस पांच दिवसीय स्टेट रैली में विभिन्न रेलवे जोनों एवं मंडलों से लगभग 500 स्काउट,गाइड,रोवर,रेंजर,कब एवं बुलबुल भाग ले रहे हैं। रैली का उद्देश्य स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों अनुशासन,सेवा,नेतृत्व एवं भाईचारे को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने बताया कि डीआरएम जो स्काउट के जिलाध्यक्ष भी है,के मुख्य आतिथ्य में होने वाले उद्घाटन समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति

जिला आयुक्त अभिषेक गांधी ने बताया कि रैली को लेकर बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा इसकी तैयारियों में जोधपुर मंडल के सभी स्काउट एवं गाइड पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि रैली में आयोजित प्रतियोगिताएं आगामी भारतीय रेलवे जंबूरी में भागीदारी की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

होंगी विविध प्रतियोगिताएं
उन्होंने बताया कि रैली के दौरान मार्च पास्ट,क्विज प्रतियोगिता, फिजिकल डिस्प्ले,कैंप क्राफ्ट, पिजन शो,पायनियरिंग,रिंग प्रोजेक्ट, गेट मेकिंग,बैंड डिस्प्ले,रंगोली,कब- बुलबुल के खेल सहित स्काउट- गाइड एवं रोवर-रेंजर की विभिन्न विशेष गतिविधियों,प्रशिक्षण सत्रों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026