आयुर्वेद विश्वविद्यालय सहित कई देशों के अभ्यासी एक साथ करेंगे ध्यान

  • विश्व ध्यान दिवस
  • शिक्षक एवं छात्र एक साथ करेंगे ध्यान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विश्वविद्यालय सहित कई देशों के अभ्यासी एक साथ करेंगे ध्यान।
विश्व ध्यान दिवस पर 21 दिसंबर को हार्टफुलनेस मूवमेंट द्वारा आयोजित ऐतिहासिक वैश्विक लाइव मेडिटेशन सत्र में आयुर्वेद विश्वविद्यालय की सहभागिता रहेगी। यह लाइव ध्यान सत्र रात 8 बजे प्रारंभ होगा और ”एक विश्व,एक हृदय” के प्रेरक संदेश के साथ पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोएगा। इस वैश्विक आयोजन में विभिन्न देशों के अभ्यासी ऑनलाइन एक साथ ध्यान अभ्यास करेंगे।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हार्टफुलनेस अभ्यासी और साधक, शिक्षक एवं छात्र अपने-अपने स्थानों से इस सामूहिक ध्यान में सहभागिता करेंगे।आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में द्वितीय विश्व ध्यान दिवस की पूर्व संध्या पर ध्यान अभ्यास किया गया। कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के आंगिक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज द्वारा आंगिक स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक शांति,एकाग्रता,आत्मबोध एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.चंद्रभान शर्मा के निर्देशन में योग विशेषज्ञ डॉ.सलोनी कोहली ने आयुर्वेद महाविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं स्नातक अध्येताओं को चक्र आधारित विशिष्ट ध्यान अभ्यास कराया। ध्यान सत्र के दौरान विद्यार्थियों को श्वसन नियंत्रण,मन की एकाग्रता एवं चेतना संतुलन से संबंधित व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

एनएसयूआई ने विभिन्न मांगों को लेकर कुलगुर को सौंपा ज्ञापन

आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते मानसिक तनाव,असंतुलन एवं एकाग्रता की कमी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ध्यान न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि यह शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाता है। कार्यक्रम में प्राचार्य पीजीआईए प्रो. चंदन सिंह एवं प्रो.राजेश गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने ध्यान एवं योग को भारतीय ज्ञान परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए विद्यार्थियों से इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग एवं ध्यान के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्ष से अवगत कराना तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026