Doordrishti News Logo

मोबाइल लुटेरों से 28 एंड्राइड फोन बरामद

शहर में कई स्थानों पर मोबाइल लूट की वारदातें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल लुटेरों से 28 एंड्राइड फोन बरामद।शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने निजी बैंक के सहायक मैनेजर से मोबाइल लूट के आरोपियों की निशानदेही पर 28 एंड्राइड फोन बरामद किया है। आरोपियों ने अलग अलग स्थानों पर वारदातें करना बताया है। अग्रिम जांच की जा रही है। इन लोगों ने तीन दिन पहले बैंक सहायक मैनेजर का फोन लूटा था। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।

थानाधिकारी जुल्फीकार अली ने बताया कि गत 12 दिसंबर को एक निजी बैंक के सहायक मैनेजर सुधीर कुमार के साथ जलजोग चौराहे पर मोबाइल लूट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश,डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर एडीसीपी रोशन मीणा की देखरेख में टीम का गठन किया गया।

जिला पश्चिम और बाड़मेर का वांटेड मुल्जिम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार

टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन कर राजीव गांधीनगर निवासी रूपाराम उर्फ हपिया व चौखा चौपासनी निवासी दिलीप सिंह को दस्तयाब कर पूछताछ क। पूछताछ में दोनों ने शहर के अलग- अलग इलाकों में मोबाइल झपटमारी की कई वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 28 मोबाइल फोन बरामद किए है। वारदात के समय उपयोग में ली जाने वाली बाइक जब्त की गई है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026