जोधपुर प्रेम और अपणायत की धरती,गुस्से पर काबू रखें-पुलिस आयुक्त
-हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस कर्मियों को दी सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर प्रेम और अपणायत की धरती,गुस्से पर काबू रखें-पुलिस आयुक्त। पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को कहा है कि कई बार ड्यूटी के समय प्रेशर रहता है लेकिन उस समय संयम बनाए रखें,अपना धैर्य नहीं खोएं और गुस्से पर काबू रखें। सभी के साथ शांति से पेश आऐं।
उन्होंने कहा कि खास तौर पर जोधपुर प्रेम और अपनायत की धरती है। यहां की मीठी बोली यहां की पहचान है इसलिए इस अपनायत को बनाए रखें। वह शनिवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को संबोधित कर रह थे।
रात को घर में घुसकर परिवार पर हथियारों से लैस होकर हमला
जोधपुर कमिश्नरेट के कुड़ी भगतासनी थाना में तत्कालीन सीआई हमीर सिंह व अधिवक्ता भरत सिंह के बीच हुए विवाद के बाद हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग देने को लेकर निर्देश दिए थे। उसी की पालना में शनिवार को सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम हुआ।
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में कमिश्नरेट के सभी थानाधिकारी,पुलिस अधिकारी सहित पुलिस के जवान मौजूद थे। यहां पर ब्रह्माकुमारी संस्थान से आई महिलाओं ने उन्हें सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी। जिसमें उन्हें बताया कि किस प्रकार से गुस्से पर काबू रखें। किस प्रकार से आमजन के साथ व्यवहार रखें। इसी को लेकर जानकारी दी गई।
फर्नीचर की दुकान में चोरों ने सैंध लगाकर औजार चुराए
कार्यक्रम में यह भी थे मौजूद
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के साथ डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल,डीसीपी ईस्ट पीडी नित्या,मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित, मनोचिकित्सक जीडी कुलवाल सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान की महिला वक्ता मौजूद थीं।
