Doordrishti News Logo

रिसोर्ट में चोरों की सैंध टेलीविजन और उपकरण चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रिसोर्ट में चोरों की सैंध टेलीविजन और उपकरण चोरी। शहर के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक रिसोर्ट में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से टेलीविजन और उपकरण चोरी कर ले गए। घटना 4 नवंबर की है और अब केस दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। इसमें किसी जानकार का हाथ होने की भी आशंका जताई जाती है।.

युवती की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर वायरल

बनाड़ पुलिस ने बताया कि नांदड़ी निवासी राकेश पुत्र सुगन चौहान ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह प्राइड रिसोर्ट बनाड़ में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है। गत 4 नवंबर को रिसोर्ट में लगा टेलीविजन और उपकरण चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए मगर चोरों का पता नहीं लगा।