Doordrishti News Logo

तांत्रिक क्रिया का झूठा ढोंग कर महिला से सोना चांदी और रुपए ऐंठे

  • दो साल तक चलता रहा क्रम
  • पीडि़ता ने कोर्ट की शरण लेकर अब कराया दंपती और उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
  • घर में सुखशांति बनाने और क्लेश के नाम पर ससुर की प्रेतात्मा आने की बात की

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तांत्रिक क्रिया का झूठा ढोंग कर महिला से सोना चांदी और रुपए ऐंठे। शहर के निकट बोरानाडा स्थित गांगाणा में तांत्रिक क्रिया कर घर में शांति और क्लेश दूर करने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए ऐंठ लिए गए। आरोपी महिला,उसका पति और पुत्र भी इसमें शामिल थे। पीडि़ता के साथ दो साल तक यह सब चलता रहा। बाद में पुलिस की शरण में गई मगर केस दर्ज नहीं हो पाया। अब कोर्ट की शरण लेकर केस दर्ज करवाया गया है।

पीडि़ता के साथ एक अन्य महिला से भी इसी तरह की घटना होना बताया गया है। मामले में बोरानाडा थाना पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।
दरअसल मरूधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी निवासी कृतिका रामदेव पत्नी हेमंत व्यास और उसके पति के दोस्त के साथ इसी तरह की घटना हुई है। पीडि़ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी और अच्छी खासी जिंदगी गुजर बसर हो रही थी,घर में कुछ छोटे मोटे क्लेश पति पत्नी के बीच हो जाया करते थे। इन क्लेश का दूर करने के लिए उसने एक दिन यानी वर्ष 2022 में अपनी एक सहेली सरदारपुरा निवासी आभा शाह से मिली थी। तब आभा ने बताया कि उसकी एक क्लाइंट गांगाणा रामदेव सिटी के सामने अर्जुन विहार मेें रहने वाली अनीशा है जो कुंडली आदि देखती है।

इस पर कृतिका ने अनीशा से संपर्क किया तब उसने बताया कि उसकी एक भाभी ने जादू टोना कर रखा है जिस वजह से यह हो रहा है। वर्ष 2022 में घरेलु क्लेश ज्यादा बढऩे पर कृतिका फिर से अनीशा के संपर्क में आई तब उसने जादू टोना करने के नाम पर उससे 15-25 हजार रुपए प्रतिमाह लेने लगी। पीडि़ता का घर एक तरह से पूरी तरह बिखराव की स्थिति में आ गया। उसने अपने पति से भी बात की तो उन्होंने इसे इग्रोर करते हुए विश्वास नहीं किया।

बात का खुलासा यूं हो पाया 
पीडि़ता को घर में सुखशांति के लिए आरोपी अनिशा,उसके पति सरवर और पुत्र मो.वसीम ने मिलकर ज्यादा झांसे में लेना शुरू कर दिया और पीडि़ता का मंगलसूत्र अपने रख लिया। पति को जानकारी होने पर उसने मंगलसूत्र की मांग रखी। पीडि़ता को कहा गया कि मंगलसूत्र की पूजा पाठ चल रही है। वह नहीं लौटाया जाएगा। आखिरकार मंगलसूत्र लौटाने से इंकार कर दिया गया। हेमंत व्यास जब मंगलसूत्र लेने अनीशा के घर गया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि अनीशा ने किन्नरों को बुलाकर उसे पिटवाया। जिससे वह जख्मी भी हो गया।

पीडि़ता को जंगल में ले जाकर चीजें सुंघाती 
पीडि़ता का आरोप है कि घर की सुख शांति के नाम और क्लेश दूर करने के लिए उसे जंगल में ले जाया जाता जहां पर उसे चीजें भी सुंघाई जाती थी।

आईपीएस पीडी नित्या नई डीसीपी पूर्व

मोमबत्ती जलाकर आंसू निकाले और ससुर की प्र्रेतात्मा आने का कहती 
आरोपी महिला ने उसके साथ ठगी के लिए खुद को एक कमरें में बंद रखा और मोमबत्ती जलाकर झूठे आंसू निकालती और कहती कि उसके ससुर की प्रेतात्मा आ चुकी है जो घर में सुख शांति नहीं होने दे रही।

हेमंत के दोस्त की पत्नी से साथ भी घटना 
इतना सब होने के बाद पता लगा कि अनीशा के पास में किसी नगेंद्र की पत्नी ईभा वहां आती थी जो अनीशा के जाल फंस कर लुटती रही। नगेंद्र के मुंह से अनीशा का नाम सुना गया था। तब हेमंत ने नगेंद्र का साथ लिया और पुलिस कार्रवाई की बात की।

दो साल में चार पांच लाख ऐंठे 
पीडि़ता का आरोप है कि उससे वर्ष 2022 से लेकर मार्च 25 के बीच में लगभग दो साल तक चार-पांच लाख रुपए ऐंठने के साथ आभूषण ले लिए गए। उसके परिवार को जान की धमकी दी गई।

मामले में पूरा परिवार शामिल 
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में अनीशा,उसका पति मो.सरवर और पुत्र वसीम को नामजद किया गया है। उनके खिलाफ फर्जी तरीके से जादू टोना कर रुपए जेवरात ऐंठने का आरोप लगा है। पीडि़त की तरफ से पहले चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी गई थी जिसे ऑनलाइन चढ़ाया गया था,मगर केस दर्ज नहीं हो पाया। फिर मामला बोरानाडा थाने का बताया गया। जिस पर पीडि़ता ने कोर्ट की शरण ली और अब केस दर्ज कराया है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026