Doordrishti News Logo

29.738 किलो अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार,ट्रक जब्त

ग्रामीण डीएसटी और ओसियां पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),29.738 किलो अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार,ट्रक जब्त।जोधपुर ग्रामीण डीएसटी टीम और ओसियां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम दूध के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 29.738 किलोग्राम अवैध अफीम दूध और एक ट्रक जब्त किया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निकट पर्यवेक्षण और डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।

डीएसटी कांस्टेबल हरेन्द्र लोहरा की सूचना पर थानाधिकारी ओसियां राजेन्द्र चौधरी अपनी टीम और जिला विशेष टीम के साथ तिंवरी रोड,जाटीपुरा फाटक के आगे संयुक्त नाकाबंदी पर थे।नाकाबंदी के दौरान एक टाटा ट्रक आता दिखा,जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई।

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का 22 नवंबर को जोधपुर आएंगे

चालक ने अपनी पहचान खोखरिया हाल विष्णु कॉलोनी जोधपुर निवासी हनुमानराम पुत्र पूनाराम विश्नोई बताई। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें एक खुफिया बॉक्स मिला। इस खुफिया बॉक्स से कुल 29.738 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध अफीम दूध के परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया गया है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026