दो सूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर 20 लाख के आभूषण और नगदी चुराई
एक परिवार मां के निधन पर अहमदाबाद गया,दूसरे में कार्यवश गांव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर 20 लाख के आभूषण और नगदी चुराई। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में दो सूने मकानों में चोरों ने सैंध मारकर वहां से 20 लाख से ज्यादा के आभूषण,नगदी और जरूरी सामान चोरी कर ले गए। दो अलग अलग प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए हैं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर रही है।
फिलहाल पुलिस में केस दर्ज हुए है।
राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार शिक्षक कॉलोनी गली नंबर 3 चौपासनी निवासी नितिन व्यास पुत्र अशोक कुमार व्यास ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी का निधन होने पर वह 3 नवंबर को अहमदाबाद गया था। 15 नवंबर को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे है। इस पर वह जोधपुर पहुंचा। यहां आकर पता लगा कि चोरों ने मुख्य गेट के साथ कमरों अलमारियों के ताले तोड़ दिए। घर से 15 तोला सोना, 700-800 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ 15-20 हजार की नगदी चोरी कर ले गए है। सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एएसआई रावल सिंह इसमें अब जांच कर रहे है।
मार्स एजेंसी से चोर 3.70 लाख की नगदी के साथ लेपटॉप चुरा ले गए
दूसरी तरफ मां वैष्णव विहार अरिहंत आंचल के रहने वाले जुमा खां पुत्र बचू खां ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह 14 नवंबर को अपने किसी कार्यवश पैतृक गांव बाड़मेर गया था। 16 को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हैं। इस पर वह जोधपुर पहुंचा। यहां आकर पता लगा कि चोरों ने घर से ढाई तोला सोना, 35 तोला चांदी के आभूषण के साथ 45 हजार की नगदी चुरा ले गए है। इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने के हैडकांस्टेबल मनोहर सिंह जांच कर रहे हैं।
