प्रदीप कुमार मीणा को पीएचडी की उपाधि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रदीप कुमार मीणा को पीएचडी की उपाधि।एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार मीणा को विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।

उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर मिलिंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनके शोध प्रबंध का शीर्षक “Study on Sustainable Practices in Manufacturing” (निर्माण क्षेत्र में सतत प्रथाओं पर अध्ययन)है।

अपने शोध कार्य में प्रदीप कुमार ने मेटल इंडस्ट्री में सततता (Sustainability) से जुड़ी प्रक्रियाओं और व्यवहारों पर गहन अध्ययन किया है। उनका अनुसंधान भारतीय धातु उद्योग में पर्यावरण अनुकूल और सर्कुलर इकोनॉमी आधारित उत्पादन पद्धतियों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

वर्तमान में प्रदीप कुमार एमबीएम विश्वविद्यालय,जोधपुर में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) में इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। पूर्व में इन्होनें स्नातकोत्तर की उपाधि एमएनआईटी जयपुर से प्राप्त की है।

उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो अजय कुमार शर्मा, विश्वविद्यालय समुदाय,सहयोगियों और परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026