दिल्ली ब्लास्ट के पीछे की ताकत को बख्शा नहीं जाएगा-शेखावत

केंद्रीय संस्कृति मंत्री की मीडिया से वार्ता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिल्ली ब्लास्ट के पीछे की ताकत को बख्शा नहीं जाएगा-शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के पीछे की देश या विदेश की किसी भी ताकत को बख्शा नहीं जाएगा।एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे शेखावत अपने निवास पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर हरियाणा, गुजरात और दिल्ली तक जिस तरह के एक बड़े नेटवर्क का अभी पता चला है, उसका एक बार पूरी तरह से जांच हो जाने के पश्चात् ही इस पर कोई टिप्पणी की जानी चाहिए।

मालिक दुबई गया छह कारीगर 16.14 लाख की चांदी लेकर चंपत

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अनेक लोगों के हताहत होने के समाचार हैं। देश निश्चित रूप से अप्रत्याशित और आश्चर्य चकित दृष्टि से इसे देख रहा है,क्योंकि पिछले 10-12 वर्षों में जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के किसी अन्य हिस्से में इस तरह की कोई घटना कभी नहीं हुई थी। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसके पीछे देश या विदेश में जो भी ताकतें होंगी,किसी भी ताकत को बख्शा नहीं जाएगा। उन सब पर कार्रवाई का अंतिम चरण चल रहा है।

बिहार में बनेगी एनडीए सरकार
बिहार चुनाव पर शेखावत ने कहा कि पहले चरण के मतदान के दिन, जब 122 सीटों पर वोटिंग हुई थी, तभी यह स्पष्ट हो गया था कि जनता ने अपनी अपेक्षाओं और भावनाओं को व्यक्त करते हुए विकास को वरीयता दी है। यह एकदम स्पष्ट हो गया था कि बिहार एक बार फिर प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनाने का मानस बना चुका है। मुझे विश्वास है कि एक बार फिर विकास जीतेगा,विश्वास जीतेगा और लोकतंत्र जीतेगा।

रियाद में रखा भारत का मजबूत पक्ष
रियाद में संयुक्त राष्ट्र की हाल में संपन्न बैठक पर शेखावत ने कहा कि यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (यूएनडब्ल्यूटीओ) की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सऊदी अरब के रियाद शहर में एक बैठक आयोजित की गई थी,जिसमें दुनिया के लगभग 165 देशों के प्रतिनिधिमंडल और 100 से अधिक देशों के मंत्रियों ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पर्यटन को किस तरह से सतत, पर्यावरण अनुकूल और विकेंद्रीकृत बनाया जाए,इस पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

संयुक्त कार्य समूह की बैठक भी की
उन्होंने बताया कि मालदीव, मॉरीशस,दक्षिण अफ्रीका,सऊदी अरब जैसे अनेक देशों के साथ हमारी द्विपक्षीय वार्ताएं भी हुईं। सऊदी अरब के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के शेख मोहम्मद बिन सुल्तान की पिछली मुलाकात के दौरान हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के पांच मुख्य बिंदुओं में से एक पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी था। हमने संस्कृति मंत्रियों के स्तर पर पहली संयुक्त कार्य समूह की बैठक की। भारत तथा सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

सऊदी अरब में 27 लाख भारतवंशी
शेखावत ने कहा कि सऊदी अरब में लगभग 27 लाख भारतीय निवास करते हैं। सऊदी अरब सरकार ने भारतवंशियों के मनोरंजन और वहां रह रहे प्रवासियों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के लक्ष्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हाल में,उन्होंने ‘ग्लोबल हार्मोनी इनिशिएटिव’ के तहत एक पार्क विकसित किया है,जहां हर देश की संस्कृति को 10 दिन के लिए प्रदर्शित किया जाता है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026