हेमा मालिनी ने किया धर्मेंद्र के निधन की खबरों खंडन जताई नाराजगी

मुंबई/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र पिछले काफी समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार सुबह से ही कई जगह से उनके निधन की खबरें आ गईं,मगर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने इस बात पर नाराजगी जताई। हेमा मालिनी ने पोस्ट कर जानकारी दी कि उनकी सेहत में सुधार है और इस तरह की खबरें अपमानजनक हैं। बेटी ईशा देओल ने भी पोस्ट जानकारी दी है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर शोक जताया। हालांकि,बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का स्वास्थ खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया हैं,उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 90 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। फैंस और प्रशंसक काफी चिंतित हैं। वे धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। उनकी सेहत दिनों दिन गिर रही है। कई मीडिया प्लेटफॉर्म अफवाह चली कि बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर का अभिनेत्री हेमा मालिनी ने खंडन किया है।

यूटीबी नर्सेज की सेवा अभिवृद्धि हेतु प्रधानाचार्य को दिया ज्ञापन

31अक्टूबर को किया था अस्पताल में भर्ती
31अक्टूबर को धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर आई थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी,जिस कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्हें नॉर्मल रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटलाइज कराया गया था। अस्पताल से भी जानकारी दी कि 89 साल के एक्टर पिछले कुछ दिनों से मेडिकल सुपरविजन में थे और उन्हें आईसीयू में ही रखा गया था। अस्पताल के स्टाफ ने उनकी हालत के बारे में बताया था और कहा था,कोई चिंता की बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है। उनके पैरामीटर ठीक हैं।

सनी देओल की टीम ने लिखा
मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी,आप सब से साझा की जाएगी। हमारा अनुरोध है कि किसी भी तरह की झूठी अफवाह उनकी हेल्थ को लेकर नहीं फैलाएं। कृपया आप सब उनके जल्द से जल्द से ठीक होने की प्रार्थना करें और परिवार को थोड़ा प्राइवेसी प्रदान करें।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026