Doordrishti News Logo

मोपेड और पांच जगहों से बाइक चुराई

शहर में सक्रिय दुपहिया वाहन चोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोपेड और पांच जगहों से बाइक चुराई।शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से मोपेड और पांच स्थानों से बाइक को चुराया। संबंधित थानों में मालिक की तरफ से केस दर्ज कराए गए।

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि पाश्र्वनाथ सिटी सांगरिया पाल बाइपास रोड निवासी जयप्रकाश पुत्र तेजूमल हरवानी ने रिपोर्ट दी कि 6 नवंबर की दोपहर के समय वह तारघर आया था,जहां पर खड़ी की उसकी स्कूटी को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में प्रतापनगर पोस्ट ऑफिस के सामने रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र फाउलाल माहेश्वरी ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर की शाम के समय वह सहकारी बाजार आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

इधर महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में खेड़ापा के सेवकीकलां हाल बासनी लाछा निवासी सुंदरराम पुत्र रामूराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर को वह पावटा बी रोड पर आया हुआ था जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि बासनी पुलिस ने बताया कि पशु चिकित्सालय के सामने मगरा पूंजला निवासी प्रधुमन पुत्र अरूण कुमार माली 6 नवंबर की सुबह वह एम्स अस्पताल आया था, जहां पर गेट नम्बर 3 के बाहर बाइक से उसकी बाइक चोरी हो गई।

चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की दुकान में लगाई सैंध

एयरपोर्ट थाने में दी रिपोर्ट में शंखेश्वर नगर उचियारड़ा निवासी दौलतराम पुत्र गंगाराम जाट ने पुलिस को बताया कि फिटकासनी पुल के पास किराणा की दुकान के बाहर रखी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इधर कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र केशर सिंह रावत की बाइक उसके घर से बाहर से चोरी हो गई। इस बारे में कुड़ी थाने में रिपोर्ट दी।

कार का साइलेंसर चोरी 
गुलिस्ता कॉलोनी भादू मार्केट पाल रोड निवासी शेर मो.पुत्र मो.सलीम ने सरदारपुरा पुलिस को बताया कि 11 वीं ई रोड सरदारपुरा क्षेत्र में कार रिपेयरिंग की दुकान के बाहर सर्विस के लिये खड़ी की हुई इको कार का साईलेंसर 2 नवंबर की रात को कोई चुरा ले गया।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026