मंडोर मंडी में सीएसटी की कार्रवाई नकली के संदेह में पकड़ा घी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडोर मंडी में सीएसटी की कार्रवाई नकली के संदेह में पकड़ा घी। शहर के मंडोर मंडी परिसर में आज सुबह पुलिस की क्राइम स्पेशल टीम ने एक फर्म पर रेड दी। जहां पर नकली घी होने के संदेह में यह कार्रवाई की गई। मौके से भारी मात्रा में घी पैंकिंग का सामान मिला। 37 टिन घी भी मिला है। घी की सैंपलिंग भी मौके पर की गई। दोपहर में खाद्य निरीक्षक वहां पहुंचे। फिलहाल घी की गुणवत्ता के बाद ही पता लगेगा कि वह सही है या नकली है। मौके से पैंकिंग मशीन भी मिली है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के दिशा निर्देश पर मंडोर मंडी परिसर में एक फर्म पर रेड दी गई। पुलिस को वहां नकली घी तैयार होने और रखे जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस की सीएसटी ने वहां रेड दी। फर्म में 37 टिन घी रखा हुआ था जिसकी सैंपलिंग की गई। फर्म काफी अंदर तक फैली होने पर वहां से काफी सामग्री भी जब्त की गई। दोपहर तक प्रकरण दर्ज नहीं हो पाया था। प्रकरण दर्ज के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026