पुलिस की दबंगई: होटल में घुस कर्मचारी को बाल पकड़कर पीटा
–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – कांस्टेबल लाइन हाजिर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस की दबंगई: होटल में घुस कर्मचारी को बाल पकड़कर पीटा। शहर में पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने एक होटल कर्मचारी को जमकर पीटा। पुलिस वाले होटल में पहुंचे, कर्मचारी से पूछा-दारू पिया हुआ है, उसने मना किया तो गुस्सा हो गए। बोले-पुलिस के सामने दादागिरी करता है।
कुरकुरे व चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर चार साल की मासूस से रेप
इसके बाद पुलिसकर्मी होटल के रिसेप्शन एरिया में आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। बाद में उसका बाल पकडक़र होटल से बाहर लेकर आए और फिर से मारपीट की। स्टाफ गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद होटल के अन्य स्टाफ ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। घटना ओलिंपिक रोड स्थित होटल रॉयल सनसिटी की सोमवार रात की है।
दरअसल,सरदारपुरा थाना पुलिस की गश्त गाड़ी में पुलिस कांस्टेबल मोतीलाल टीम के साथ रात के समय राउंड पर थे। दीपावली की रात करीब एक बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि ओलिंपिक रोड पर कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे हैं। इस पर कांस्टेबल मोतीलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हुड़दंग कर रहे युवक मौके से भाग निकले। पुलिस पीछा करते हुए होटल तक पहुंची। होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ महेश कुमार से पूछा कि उसने शराब पी है या नहीं। इस पर महेश ने कहा कि मैंने शराब नहीं पी है। पुलिस को लगा कि यही वह युवक था,जो अपने साथियों के साथ हुड़दंग कर रहा था।
पुलिस महेश को पडक़र होटल से बाहर लाने लगी। मना करने पर जमकर पीटा। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच की तो उसमें यह स्पष्ट हो गया था की हुड़दंग करने वाला यह युवक नहीं था। वीडिया वायरल होने पर कांस्टेबल मोतीलाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसीपी छवि शर्मा को जांच सौंपी गई है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

