Doordrishti News Logo

मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

  • एम्स में देवासी समाज का धरना
  • मुआजवा और दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के शोभावतों की ढाणी में एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एम्स मोर्चरी में रखा होने की जानकारी परिजन को दी गई, तब परिजन जोधपुर पहुंचे।

मामला संदेहस्पद लगने पर युवक के समाज के लोग एम्स मोर्चरी पर धरना देकर बैठ गए। मिठाई दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग रखी। रविवार की देर रात तक प्रशासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर समाज के लोगों द्वारा सोमवार को भी धरना जारी रखने की बात कही गई है।

पुलिस ने जब्त किए 60 लाख के कपड़े

जानकारी के अनुसार आगोलाई के जास्टी निवासी 30 साल का रावल राम पुत्र खंगारराम देवासी यहां जोधपुर में शोभावतों की ढाणी स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह काफी समय ये यहां पर काम कर रहा था। रविवार को मिठाई की दुकान के कारीगरों की तरफ से परिजन को सूचना दी गई कि रावलराम का शव एम्स मोर्चरी में रखवाया गया है और उसकी करंट लगने से मौत हो गई है।

बाद में परिजन जोधपुर पहुंचे और यहां मामला संदेहस्पद लगने पर धरना दिया गया। रात तक परिजन और समाज के लोग धरना देकर बैठे रहे मगर प्रशासन और पुलिस की तरफ से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष जाहिर किया गया। वे मिठाई दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के साथ मुआवजा भी चाहते है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026