अलग अलग हादसों में तीन की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग हादसों में तीन की मौत। शहर और इसके आस पास हुए अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए। मंडोर पुलिस ने बताया कि आंगणवा स्थित मानसिक विमंदित गृह में भर्ती 11 साल के नागौर डीडवाना निवासी मो.नुमान पुत्र मो. नासिर की अचानक से तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। सुपरवाइजर मेलाणा निवासी महेंद्र की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
बिना पटाखा लाइसेंस दुकानें लगाने पर दो केस दर्ज पटाखे बरामद
इसी तरह मुख्यमंत्री पुनर्वास केंद्र में भर्ती संगीता की तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लाया गया था। उसकी भी बाद में मौत हो गई। इस बारे में सुपरवाइजर रामचंद्र ने मर्ग में रिपोर्ट दी। मथानिया पुलिस के अनुसार स्वामीजी की ढाणी नेवरा रोड पर रहने वाला 45 वर्षीय पप्पू गिरी पुत्र करण गिरी खेत पर काम कर रहा था। फसल पर दवाई छिडक़ाव करते दवा उसके मुंह में चली और तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी बाद में मौत हो गई। मृतक के भाई भगवान गिरी ने मर्ग में रिपोर्ट दी।