Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के डीपीएस चौराहा पर शिवरात्रि के दिन एक हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह नांदिया पर फायरिंग कर फरार हुए हार्डकोर अपराधी राकेश मांजू को पुलिस ने पकड़ऩे में सफलता हासिल की है। इसको लेकर बुधवार को पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। कमिश्ररेट पुलिस के तीन थानाधिकारियों की टीम और स्पेशल टीम को उसे पकड़ऩे में सफलता मिलना सामने आया है। देर रात तक पुलिस ने हालांकि इसकी पुष्टि नही की। मगर पुलिस अधिकारियों के महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडू में उसकी तलाश में जाना बताया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हार्डकोर अपराधी राकेश मांजू की तलाश में पुलिस की टीमें प्रदेश से बाहर गई हुई है। वह पकड़ा गया अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो उसे बुधवार तक पुलिस लेकर आ जाएगी। राकेश मांजू के गुजरात के डीसा में पकड़े जाने की सूचना है।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026