Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमितों की संख्या दो दिन की अपेक्षा मंगलवार को कुछ कम अवश्य हुई लेकिन अभी भी यह खतरनाक स्तर पर चल रही है। जोधपुर में आज एक ही दिन में 1545 नए संक्रमित सामने आए। नए संक्रमितों की बढ़ती संख्या के साथ मौतों का लगातार बढ़ता आकड़ा अब डराने लगा है। जोधपुर में आज एक ही दिन में सत्रह संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में सबसे अधिक मौतें जोधपुर में ही हो रही हैं। मौतों की बढ़ती संख्या ने लोगों को सहमा कर रख दिया है।

सोमवार को भी जोधपुर में 18 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। इसके बाद आज 17 मौत अब तक हो चुकी है। आज सबसे राहत भरा समाचार यह रहा है कि 423 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। एक दिन पूर्व सिर्फ 80 लोगों को डिस्चार्ज किया जा सका। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या तेजी के साथ बढ़ते हुए 10,955 तक जा पहुंची है। संक्रमण की दर भी डरावनी रफ्तार से बढ़ रही है।

जोधपुर में सोमवार को संक्रमण दर बढक़र 43 फीसदी तक पहुंच गई। 3,811 सैंपल की जांच में 1,641 पॉजिटिव पाए गए। यानी करीब हर दूसरा सैंपल जांच में संक्रमित निकला। संक्रमण का यह स्तर भी प्रदेश में सर्वोच्च है। रविवार को भी यहां संक्रमण दर 33 फीसदी थी।

जोधपुर शहर में आज सबसे अधिक 201 संक्रमित शास्त्री नगर में मिले। इसके अलावा मसूरिया में 199, मधुबन में 187, रेजीडेंसी में 168, प्रताप नगर में 159, बीजेएस में 152 संक्रमित मिले। शहरी क्षेत्र में सबसे राहत भरा समाचार यह है कि परकोटे के भीतर बसे शहर में आज सिर्फ 32 नए संक्रमित मिले। गत कुछ दिनों से शास्त्री नगर क्षेत्र हॉट स्पॉट बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक 161 संक्रमित बनाड़ क्षेत्र में मिले।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026