निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
- परिजन का धरना प्रदर्शन
- लापरवाही का आरोप
जोधपुर(डीडीन्यूज),निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा। शहर के पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सांस की तकलीफ और खांसी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
पत्रकार को धमकी देने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे देवनगर थानाधिकारी सोमकरण चारण ने समझाइश के प्रयास किए। मगर देर रात तक परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई थी। मृतक के भतीजे प्रताप नगर निवासी विक्रम सोलंकी ने बताया कि उसके चाचा हिम्मत सोलंकी (54) को सांस में तकलीफ और खांसी के चलते रविवार को दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल लेकर गए।
डॉक्टर ने भर्ती कर लिया,इसके बाद डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने किसी और मरीज के नाम की पर्ची दे दी। शाम को करीब 5.30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों और समाज के लोग एकत्रित होकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। दो दिन पहले उनको इलाज के लिए डऊकिया अस्पताल भी लेकर गए थे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

