पत्रकार को धमकी देने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
जोधपुर(डीडीन्यूज),पत्रकार को धमकी देने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में।पत्रकार पाबूराम सरगरा को जान से मारने की धमकी दिए जाने के प्रकरण में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
बासनी पुलिस ने बताया कि सांगरिया में गणेश नगर निवासी पाबूराम सरगरा को जान से मारने की धमकियां देने के मामले में थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज होने पर जांच एसीपी (पश्चिम) को सौंपी गई थी। उधर, भगत की कोठी थाना पुलिस ने गुरुवार रात लूनी में राजेन्द्रसिंह भाटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
कैब चालक और यातायात पुलिस कर्मी में झड़प
उसे शुक्रवार शाम कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां पाबंद कर जमानत मुचलके पर छोडऩे के आदेश दिए गए। चूंकि राजेन्द्र के खिलाफ बासनी थाने में मामला दर्ज है। इसलिए उसे बासनी थाना पुलिस को सौंपा जाना था,पर जमानत मिलते ही आरोपी बिना बताए वहां से चंपत हो गया। इसका पता लगने पर पुलिस हरकत में आई। राजेन्द्रसिंह की तलाश शुरू की गई और शनिवार को उसे पकड़ा। आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

