गांधी शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • संगोष्ठी का आयोजन किया गया
  • मोदी के जन्मदिवस से आरंभ सेवा पखवाड़े का समापन प्रेरणादायक आयोजनों के साथ
जोधपुर(डीडीन्यूज),गांधी शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरम्भ हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन्त सद्गुणी चरित्र पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने पखवाड़े में किये कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी के अद्वितीय जीवन चरित्र और उनके कार्यों के अनुगमन के लिए पखवाड़े की अवधि बहुत कम है उनके सम्पादित कार्यों को जीवन पर्यन्त प्रदर्शित किया जाये तो वो भी कम है। पालीवाल ने बताया कि जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़े के रूप में शहर में 15 दिन तक विविध आयोजनों के माध्यम से मनाया गया। इसी क्रम मेडिकल कॉलेज स्थित गांधी प्रतिमा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि बापू ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। आज बापू की सत्य अहिंसा और सर्वाेदय की इन्हीं अवधारणाओं के साथ आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नवीन स्वरूप दिया है। बापू ने सर्वाेदय में सबके उदय को आवश्यक माना था।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी सर्वाेदय का अनुगमन करते हुए सबका साथ सबका विकास को फलीभूत किया है,जिससे देश का हर तबका मुख्य धारा से जुड़ आजादी के उपरांत वर्तमान केंद्र सरकार प्रदत्त वास्तविक स्वछ्न्दता का उपभोग कर रहा है।
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि देश विकास के पथ पर अग्रणी है क्योंकि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने गांधीवाद को व्यवहार में प्रासंगिक बनाया है। शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि शास्त्री का जय जवान जय किसान का नारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली में प्रतिध्वनित हो विकास की दिशा में उन्मुख है।
मोदी नीत केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाएं एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने शास्त्री के इस नारे को मूर्त रूप दिया है। पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने गांधी व शास्त्री को याद करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना दिवस पर संघ के शतकीय इतिहास और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में लगातार सौ वर्षों के सेवारत संगठन उत्तरोत्तर निखार पर है और दोहरी ऊर्जा के साथ सेवा और संकल्प के आदर्श की सिद्धि कर रहा है।संगोष्ठी का संचालन शहर भाजपा के जिला महामन्त्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया।
संगोष्ठी से पहले भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तथा संगोष्ठी के पश्चात शास्त्री सर्किल पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पति किये। इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शास्त्री सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में सफाई करते हुए कूड़े करकट को यथास्थान किया व झाड़ू लगाकर सफाई का सन्देश दिया।
इस अवसर पर उपमहापौर किशन लड्डा,राजेंद्र बोराणा,जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन,सुनील भाटी, शिवकुमार सोनी,गिररवर सिंह, सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,माधवी सिंह सोलंकी, वरूण धाणदिया,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,महेश व्यास,पवन वैष्णव, पुरूषोतम मूंदड़ा,चन्द्रेश लोढ़ा, घनश्याम वैष्णव,कैलाश गौड़, कुलदीप जांगिड,अजय त्रिवेदी, अरविन्द सांखला,चक्रेश मेहता, निखिल टाक,आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर,तरूण भाटी,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, विकास सामरिया,रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया,पूजा सुराणा, अरविन्द पुरोहित,हरीसिंह पंवार, अमित सिंघाटिया,भैरूदास वैष्णव, सुरेश मेघवाल,हेमंत जानयानी, पंकज भाटी,सोनिया रामचंदानी, नरेश सुराणा,कमलेश गोयल,मुकेश लोढा,घनश्याम भाटी,पुखराज रामावत,रामस्वरूप प्रजापत,राजेश लोहिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर लगाया निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 15, 2026

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026