पार्श्वनाथ सिटी में नवरात्रि महोत्सव सम्पन्न

जोधपुर(डीडीन्यूज),पार्श्वनाथ सिटी में नवरात्रि महोत्सव सम्पन्न। पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी में शारदीय नवरात्रि महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलोनी अध्यक्ष श्याम भादू एवं उनकी धर्मपत्नी ने मां दुर्गा की आरती से की। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिनमें महिलाओं और बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया।

विश्व वृद्ध दिवस पर एमडीएमएच में हुआ विशेष कार्यक्रम

कार्यक्रम में डांडिया और गरबा नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों पर झूमकर आनंद लिया और पूरा पंडाल भक्ति और उमंग से गूंज उठा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धनेश सोनी,विपुल जैन,कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल रौनक,गुप्ता विजय गुप्ता, कुलदीप नाथावत अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।शालिनी पालीवाल, कल्पना आचार्य,स्नेहा शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं कॉलोनीवासी मौजूद थे।