Doordrishti News Logo

जोधपुर, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर में नई कुलसचिव के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नेहा गिरी ने मंगलवार को पद भार संभाला। पद संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ पूनम सक्सेना से शिष्टाचार मुलाकात की इस दौरान विद्यालय के वर्तमान हालात के अलावा विभिन्न पहलुओं पर आपस में चर्चा हुई।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जारी हुई आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नेहा गिरी को जोधपुर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। जहां आज उन्होंने अपने नए दायित्व को संभाल लिया।

Neha Giri holds the post of Registrar of National Law University, Jodhpur

गौरतलब है कि जोधपुर में नेहा गिरी 9 साल पूर्व उपखंड अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है। उपखंड अधिकारी रहते हुए नेहा गिरी ने बुजुर्गों के भरण पोषण कानून को कारगर तरीके से लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने माता-पिता को परेशान करने वाली संतानों को सही राह पर लाने का काम किया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2010 में विशेष रूप से कानून बनाया था। इसके अलावा नेहा गिरी कई जिलों में कलेक्टर भी रह चुकी हैं। आज नेहा गिरी द्वारा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कुलसचिव के रूप में पद सम्भाले जाने के बाद जोधपुर में अब महिला कुलसचिव 4 हो गई है। नेहा गिरी के अलावा पुलिस विश्वविद्यालय में वंदना सिंघवी, आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सीमा कविया और जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में चंचल वर्मा कुलसचिव के रूप में सेवाएं दे रहीं हैं।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026