पूर्व छात्रनेता सहित पांच लोग शांतिभंग में गिरफ्तार
- जेसीबी जब्त
- जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने पकड़ा
जोधपुर(डीडीन्यूज),पूर्व छात्रनेता सहित पांच लोग शांतिभंग में गिरफ्तार। कमिश्ररेट की देवनगर पुलिस ने सेंट्रल एकेडमी स्कूल से कुछ आगे जमीन विवाद के चलते एक छात्रनेता और चार अन्य लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। दोनों पार्टियां प्लॉट के कम या ज्यादा होने को लेकर विवाद कर रही थी। सभी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
आर्मी मेजर के घर से 16 तोला सोने के जेवर चोरी
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि सेंट्रल एकेडमी से कुछ आगे राजीव गांधी कॉलोनी जाने वाले मार्ग एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी को जब्त करने के साथ पूर्व छात्रनेता सुनील चौधरी के अलावा बिरमाराम मेघवाल,बाबूराम जाट, भगवानसिंह,चेतन भाट शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है। इनके बीच में प्लॉट की साइज को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पार्टी साइज खुद की ज्यदा बता रही थी।