Doordrishti News Logo

युवक पर चाकू से हमला,कई घाव लगे

आपसी लेन देन का विवाद

जोधपुर(डीडीन्यूज),युवक पर चाकू से हमला,कई घाव लगे। शहर के प्रतापनगर स्थित सोमानी कॉलेज के पास में आपसी लेन देन विवाद के चलते एक युवक से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। चाकू के तीन चार घाव लगे है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक के दो हजार रुपए भी छीन लिए गए। पीडि़त ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दी है।

दो घरों और कबाड़ गोदाम में चोरों ने लगाई सैंध

प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी सूर्यदेव पुत्र प्रभुसिंह चारण का राहुल बागरी से पैसों को लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है। सूर्यदेव सोमानी कॉलेज के पास में आया था। तब राहुल बागरी ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की फिर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके तीन चार घाव चाकू के लगे है। पैरों के आस पास यह घाव लगे है। राहुल बागरी उससे दो हजार रूपए भी छीन कर ले गया। पीडि़त का अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगा है, तलाश जारी है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026