विधायक देवेंद्र जोशी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

जोधपुर(डीडीन्यूज),विधायक देवेंद्र जोशी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण। चौपासनी क्षेत्र में आज विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक देवेंद्र जोशी व किशन लड्डा उप महापौर दक्षिण, भाजपा नेता महेन्द्र मेघवाल ने राजकीय 18 सेक्टर विद्यालय के पीछे ससिसांईनाथ पार्क की चारदीवारी व मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया। इसी के साथ मकान संख्या 18/1से लेकर श्रीनाथ ज्वेलर्स तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष का किया स्वागत

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष व मोहल्ले के नागरिक उपस्थित थे। सभी ने विधायक के विकासोन्मुखी प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र की प्रगति के लिए आभार जताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी, महामंत्री झूमर पालीवाल,मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी,पार्षद महेश परिहार,प्रेरणा त्रिवेदी,पुनम डांगी,जुगल सांखला,राजेन्द्र शर्मा ईडवा,अजय सेन,अशोक सिंघवी, अन्नाराम चौधरी,नारायण लाल सहित चौपासनी मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।